होम अद्भुत कथायें इस्लाम में भी है कि गयी कलयुग में होने वाले कल्कि अवतार की भविष्यवाणी

इस्लाम में भी है कि गयी कलयुग में होने वाले कल्कि अवतार की भविष्यवाणी

by Divine Tales

दोस्तों आप ने कलयुग के अंत में आने वाले भगवान विष्णु के कल्कि अवतार के बारे में बहुत कुछ सुना होगा… जो धर्म की स्थापना करने के लिए पृथ्वी पर जन्म लेंगे… और अधर्म से मुक्ति दिलायेंगे…

पर क्या आप जानते हैं… इस्लाम धर्म के पवित्र ग्रंथों में भी ठीक ऐसे ही अवतार की भविष्यवाणी की गयी है जो बिल्कुल कल्कि अवतार की तरह ही बताया गया है… इस्लाम धर्म ग्रंथ की माने तो संसार के खत्म होने से पहले एक ऐसा शख्स पैदा होगा जो नापाक यानी की अपिवत्र हरकतों को खत्म करेगा… पर क्या आप जानते हैं वो कौन हैं..

दरअसल, इस्लाम के ग्रंथ में मेहंदी अलैहिस्सलाम के बारे में विस्तार से बताया गया है… चौकाने वाली बात तो ये है कि मेंहदी के बारे में कुछ बातें ऐसी बतायी गयी हैं, जो हूबहू कल्कि अवतार से मेल खाती है.. जिसमें ये सबसे पहली बात ये है कि ये दोनों तब जन्म लेंगे, जब दुनिया खत्म होने वाली होगी।

जब संसार में पाप अपने चरम पर होगा… अच्छाई का नामो निशान खत्म होने वाला होगा… हर जगह बुराई और अत्याचार ने अपने पैर पसार रखें होगें… तब दुष्टों का नाश करने ये दोनों अच्छाई के दूत बनकर धरती पर अवतरित होंगे।

जैसे हमारे हिंदु पुराणों में ये बताया गया है कि भगवान कल्कि उत्तर प्रदेश के एक गांव में जन्म लेंगे… ठीक वैसे ही इस्लाम ग्रंथ में मेंहदी के जन्म स्थान के बारे में बताया गया है… मेहंदी के बारे में बताया गया है कि वो पूर्व दिशा से यहां आयेंगे… और ये तो आप सबको पता है कि भारत अरब के पूर्व में मौजूद है… इसी लिए कहा जाता है कि वो भारतीय उपमहाद्वीप में हीं कहीं जन्म लेंगे।

भगवना कल्कि और मेंहदी में एक और समानता भी देखने को मिलती है… और वो है उनकी सवारी यानी की सफेद घोड़ा… मान्यता है कि कल्कि की तरह ही मेहंदी का वाहन भी सफेद घोड़ा ही होगा… और उसी पर बैठकर वो दुष्टों का नाश करेंगे… घोड़े के बारे में बताया गया है कि मेंहदी का ये वाहन बेहद शानदार होगा… और उसकी गति इतनी तेज होंगी मानों जैसे वो हवा से बातें कर रहा हों।

इस्लाम की भविष्यवाणी के अनुसार भगवान कल्कि की तरह मेहंदी के पास भी दो दिव्य तलवारें होंगी… जो मेंहदी अपने दोनों हाथों में धारण करेंगे… इन्हीं तलवारों की तेज धार से वो संसार से बुराई का नामो निशान मिटा देंगे… जहां एक ओर कहा जाता है कि कल्कि भगवान कौस्तुभ मणि धारण करेंगे… तो वहीं इस्लाम में ऐसा कहा जाता है कि मेहंदी अल इस्‍लाम के पास हजरत सुलेमान की चमत्कारी और अनोखी अंगूठी होगी… जिसमें दिव्य शक्तियां होंगी।

हिंदू धर्म की धर्म की माने तो जब भगवान विष्णु कल्कि अवतार लेंगे तब इंसान का हाइट बेहद कम होगी… आसान भाषा में कहें तो मनुष्य तब बौना हो जायेगा… कुछ इसी इसी तरह की भविष्यवाणी  इस्लाम में भी सुनने को मिलती है…. कहा जाता है कि जब मेंहदी अवतार लेंगे… तब व्यक्ति की उम्र सिर्फ 7 साल की ही रह जायेगी। 

इसके अलावा भगवान कल्कि की तरह ही मेंहदी के चेहरे पर भी एक खास तेज होगा… वो बड़ी आंख, तीखी नाक और चौड़े माथे वाले होंगे.. उनके चेहरे से भी ऐसा अद्भुत तेज निकलेगा.. कि उसे देखने वाली की आंखे खुली की खुली रह जायेंगी।

वैसे सच्चाई क्या है ये तो आपको भविष्य में ही पता चल पायेगा… हालांकि तब तक न सिर्फ हम और आप बल्कि हमारी कई पीढ़िया भी जन्म लेकर मृत्यु को प्राप्त हो चुकी होंगी।

चलिए अब आपको कलयुग के उस राक्षस के बारे में बताते हैं.. जिसके सर्वनाश के लिए भगवान कल्कि का जन्म होगा…

कलयुग में जिस राक्षस का जन्म होगा वो रावण और कंस से कई गुना ज्यादा शक्तिशाली होगा और उसका नाम होगा कलि पुरुष… वो इतना बलवान होगा कि इंसानों के अंदर घुसकर उन्हें बुराई के मार्ग पर ढ़केलेगा… ये समय के साथ अपना भौतिक स्वरूप भी ले लेगा, जिससे ये सर्वशक्तिमान हो जाएगा.. कलिपुरुष की शक्ति का श्रोत अधर्म होगा… और वो उसे इस युग में सबसे ज्यादा मिलेगा… बढ़ती शक्तियों के साथ उसकी सेना में इंसान ही होंगे।

कलि पुरुष इंसानों को वो शक्तियां देगा जिनकी उन्हें जरूरत होगी… इंसानों की बढ़ती शक्तियों से कलिपुरुष भी और ताकतवर होता जाएगा… धीरे-धीरे इंसानों की शक्ति देवताओं से भी ज्यादा हो जाएगी… इन्हीं शक्तियों के लालच में लोग राक्षस की ओर खिंचे आएंगे और एक समय ऐसा आएगा जब कोई इंसान भगवान की पूजा नहीं करेंगा… क्यों कि कलिपुरुष पूरी धरती से धर्म का नाश कर देगा.. तब सब लोग उसे ही अपना भगवान मानने लगेंगे.. और वो जो कहेगा जैसा कहेगा वही कलयुग के लोग करेंगे।

भविष्य पुराण कि माने तो आने वाले समय में सनातन धर्म पर संकट के बादल छा जायेंगे… तब इंसान नीचता की सारी हदें पार कर देगा… बुरी शक्तियां चारो तरफ से सनातन धर्म को खत्म करने में लगी होगी… यह वो समय होगा जब कलयुग खत्म होने की कगार पर होगा।

इतना ही नहीं महाभारत के अनुसार जैसे-जैसे घोर कलयुग आता जाएगा वैसे वैसे धर्म सत्य, पवित्रता, क्षमा, दया आयु, बल और याद रखने की शक्ति में कमी आती जाएगी।

इस्लाम में भी है कल्कि अवतार की चौंकाने वाली भविष्यवाणी | इस्लाम में भी है कल्कि अवतार की चौंकाने वाली भविष्यवाणी | By The Divine Tales | Facebook

0 कमेंट
1

You may also like

एक टिप्पणी छोड़ें