होम पूजा-पाठ पति की जल्द मृत्यु का कारण होते है महिलाओं के ये 3 व्रत

पति की जल्द मृत्यु का कारण होते है महिलाओं के ये 3 व्रत

by Divine Tales
पति की जल्द मृत्यु का कारण

पति की जल्द मृत्यु का कारण

पति की जल्द मृत्यु का कारण

दोस्तों हर शादीशुदा महिला के लिए उसके पति से बढ़कर उसके लिए और कुछ नहीं होता… इसलिए हमारे शास्त्रों में पति की रक्षा या फिर उनकी लंबी उम्र की कामना रखने वाली पत्नी के लिए कई तरह की पूजा और व्रत बतायें गये है.. लेकिन उनमें से कुछ व्रत को रखने के लिए खास नियम बनायें गये है , जिनका पालन करन से ही वो व्रत सफल माने जाते है… ऐसे में अगर वो व्रत टूट जाते है तो कहा जाता है कि पति की कम उम्र में मृत्यु हो सकती है

सबसे पहले बात करेंगे वट सावित्री व्रत की… ये उपवास सभी श्रेष्ठ व्रतों में से एक है जो खास सुहागिन महिलाओं के लिए ही है..  ये व्रत मां सीता ने भी रखा था.. मान्यताओं के अनुसार श्रीराम के राज्य अभिषेक से पहले सीता माता ने सरयू नदी के तट पर सूर्य देव को अर्ग देकर इसे पूरा किया था… इसके पहले उन्होंने पूरी विधि के साथ व्रत रख कर शाम के समय डूबते सूरज को अर्ग देकर व्रत को सफल बनाया.. देवी सीता की माने तो इस व्रत के टूटने पर सुहागिन स्त्री को बहुत बड़ा पाप लगता है।

दरअसल ये व्रत पत्नी खास अपने पति के लिए रखती है.. इसलिए अगर ये उपवास पूरे नियम कायदे के साथ सही से पूरा नहीं होता.. तो इसकी वजह से उसके पति पर अकाल मृत्यु का खतरा मंडराने लगता है।

यानी कि इस व्रत का टूटना मुसीबतों को न्योता देने जैसा है।

अगला है हरतालिका तीज.. ये व्रत देवी पार्वती ने भगवान भोलेनाथ को पाने के लिए किया था… ये व्रत सुखद वैवाहिक जीवन के साथ- साथ अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए किया जाता है… इसलिए ये व्रत पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ ही करना चाहिए.. क्यों कि महादेव और देवी पार्वती से जुड़े होने की वजह से इसका महत्व और बढ़ जाता है..

हरतालिका तीज के व्रत में अन्न- जल कुछ भी ग्रहण नहीं करना होता है.. और पूरी रात जागकर अगले दिन मंदिर में पूजा कर इसे पूरा किया जाता है… कहते है इस व्रत के दौरान महिला को रात में नींद की झपकी तक नहीं आनी चाहिए.. वरना व्रत खंडित माना जाता है… इस व्रत का खंडित होना बहुत अशुभ होता है.. इसकी वजह से पहले तो महिला के पति को छोटी- छोटी बीमारियां परेशान करने लगती है..

जो उसके शरीर को अंदर से खोखला कर देती है.. इसके बाद उसे ऐसी भयानक बीमारी जकड़ लेती है.. जिसकी वजह से उसका बचना लगभग नमुमकिन हो जाता है।

आपको बता दें देवी पार्वती के पिता नहीं चाहते थे कि उनकी शादी शिव जी से हो.. लेकिन पार्वती जी के मन मंदिर में भोलेनाथ ही बसे हुये थे.. इसिलए उन्होंने इस दिन अन्न- जल का त्याग करके पूरी श्रद्धा से ये व्रत किया…जिसके परिणामस्वरुप महादेव ने उन्हें अपनाकर उनसे शादी की।

अब बात करते हैं एकादशी व्रत की.. आपको बता दें ये व्रत भगवान विष्णु का होता है.. और इस व्रत को रखने से व्यक्ति को कई पुण्यों की प्राप्ति हती है… हमारे शास्त्रों की माने तो ये व्रत करने से घर में सुख, समृद्धि और संपदा की प्राप्ति होती है.. इतनी ही नहीं ये व्रत जो भी रखता है उसे सभी देवी- देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

वैसे तो ये उपवास कोई भी रख सकता है लेकिन जब इस व्रत को सुहागिन महिलाएं रखती है तो इसका महत्व बहुत ज्यादा होता है.. ऐसे में शादीशुदा स्त्री को ये व्रत शुरु करने से पहले खास ध्यान रखना चाहिए.. क्यों कि अगर वो ये व्रत तोड़ देती है.. तो इसका सीधा असर उनके सुहाग पर पड़ता है… जिससे भविष्य में उनके पति की मृत्यु जल्द हो सकती है…

हमारे ऋषि- मुनियों ने इस व्रत को बहुत फलदायी बताया है… क्यों कि इस व्रत को नियमपूर्वक करने से इसके चमत्कारी फल प्राप्त होते हैं.. वहीं अगर ये व्रत खंडित होता है तो इसका परिणाम बहुत ही खतरनाक होता है।

इसके अलावा किसी भी पत्नी को करवा चौथ का व्रत नही तोड़ना चाहिए.. दरअसल ये व्रत  होता ही पति की लंबी आयु के लिए है.. जानकारों की माने तो इस सबसे पहले देवी पार्वती ने रखा था… और तभी से इस व्रत को करने की परंपरा चली आ रही है.. इस दिन औरतों को पूरे दिन कुछ भी खाना- पीना नहीं होता है और फिर रात को सोलह श्रृंगार कर के चंद्रमा को अर्ग देकर ये व्रत पूजा किया जाता है…

इस व्रत के सफल होने से सुहागिन स्त्री को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है.. इसलिए ये व्रत हर मायने में खास है।

दोस्तों इसका मतलब साफ है आप सिर्फ उन्हीं व्रत को करने का संकल्प ले जो आप कर सकती हो.. क्यों कि व्रत का टूटन अशुभ संकेत होता है।

आपको ये जानकारी कैसी लगी, हमें जरुर बतायें। अगर आप इसकी वीडियो देखना चाहते हैं, तो दिये गये लिंक पर क्लिक कर के देख सकते हैं।

महिलाओं को ये 3 व्रत कभी नहीं रखने चाहिए। | महिलाओं को ये 3 व्रत कभी नहीं रखने चाहिए। | By The Divine Tales | Facebook

धन और स्त्री में से किसे चुनना चाहिए

https://thedivinetales.com/%e0%a4%a7%e0%a4%a8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%81/

0 कमेंट
0

एक टिप्पणी छोड़ें