होम रामायण सपने में सांप का दिखना देता है ये संकेत

सपने में सांप का दिखना देता है ये संकेत

by Divine Tales

दोस्तों क्या आप भी सपने में सांप देखकर डर जाते हैं… वैसे डरने वाली बात तो है ये लेकिन स्वपन शास्त्र की माने तो सपने में सांप दिखना आपको कई तरह के संकेत देता है.. पर वो संकेत अच्छे भी हो सकते है और बुरे भी… अब सोचने वाली बात है कि इस बात का पता कैसे लगाये कि सपने में सांप का दिखना शुभ है या अशुभ..

सपने में सांप का दिखना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उन लोगो को सांप के सपने ज्यादा आते है.. जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष होता है… या फिर राहु-केतु की दशा खराब चल रही होती है… लेकिन स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने में सांप दिखना भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं की तरफ संकेत देता हैं… 

शास्त्रों की माने तो अगर आपको सपने में सांप का झुंड या फिर बहुत सारे सांप दिखाई दे रहे हैं.. तो ये बहुत ही अशुभ होता है… इसका मलतब है कि भविष्य में आप के जीवन में भयंकर परेशानियां आने वाली है… जिससे आपको मान- सम्मान और धन की हानि हो सकती है… ऐसे में इस सपने को नजरअंदाज न करें.. बल्कि भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए कोई उपाय करें।

वहीं अगर आपको सपने में काला सापं दिखाई दिया है तो इसका मतलब है कि आप बहुत जल्द किसी बीमारी का शिकार होने वाले है… जिसमें आपका पैसा भी ज्यादा बर्बाद हो सकता है.. क्योंकी आपकी उस बीमारी का इलाज लंबे समय तक चल सकता है… एक निश्चय समय के बाद ही आपको उस बीमारी से छुटकारा मिलेगा… बेहतर होगा ऐसे समय में आप दान- पुण्य करें।

स्वपन शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में सांप को मारते हुए देख रहे हैं… तो ये बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है… क्यों कि इस सपने का मतलब है कि आपका शत्रु आप से हारने वाला है.. और भविष्य में आपकी जीत होने वाली है… आपका ये शत्रु कोई भी हो सकता है.. वो चाहे कोई इंसान हो या बीमारी.. ऐसे में भगवान को याद करना न भूलें.. यानी की ये शुभ संकेत मिलें तो अपने ईष्ट देव के मंदिर जाकर उन्हें किसी मिठाई का भोग अवश्य लगायें।

दोस्तों अगर आपने ये सपना देखा है कि किसी सांप ने आपको काट लिया है.. तो समझ लीजिए आप पर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है.. क्यों कि ये सपना अनहोनी की तरफ ईशारा करता है… इसका मलतब है कि आपकी आर्थिक स्थिति भिगड़न वाली है… या फिर घर में किसी को गंभीर बीमारी होने वाली है…

इतना ही नहीं आप पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लग सकता है… ऐसे में आपको डरना नहीं है बल्कि खुद को उस परिस्थिति के लिए पहले ही तैयार करना होगा.. जिससे की आप उस समय कमजोर न पड़े और उससे बाहर आने का रास्ता खोज सकें।

आपको बता दें सपने मे मरा हुआ सांप देखना आपकी कुडंली में आने वाला राहु दोष की ओर संकेत करता है… आपको बता दें राहु- केतु को हमारे शास्त्रों में छाया ग्रह बताया गया है… कुडंली में इनकी दशा का खराब होना बहुत खतरनाक होता है.. क्यों कि ये व्यक्ति का दिमाग भ्रष्ट कर देते है..

जिससे इंसान बात- बात पर चिड़ने लगता है.. गुस्सा करने लगता है.. और अपने लिए सही निर्णय लेने की क्षमता भी खो देता है… ऐसे में अच्छा होगा आप किसी ज्ञानी ज्योतिषी के पास जाकर उसकी सलाह लें और राहु दोष से छुटकारा पाने के लिए कोई उपाय करें।

दोस्तों ये तो हुई सपने में सांप को देखने की बात.. लेकिन क्या आप जानते है सापों के लेकर कई तरह की अफवायें भी उडायी जाती है.. जिसमें से सबसे प्रचलित बात ये है कि सांप अपना बदला जरुर लेते हैं… हो भी क्यों न.. हमने मूवी और टीवी सीरियल्य में ऐसा कई बार देखा जो है…. आप भी इस बात पर विश्वास करते होंगे… पर सोचने वाली है कि क्या सच में सांप बदला लेते हैं…

दरअसल ये बात पूरी तरह से झूठ है.. क्यों कि सांपो के पास याद करने की क्षमता ही नहीं होती है… जी हां दोस्तों सांप के पास ब्रेन यानि की मस्तिष्क तो होता है.. लेकिन उसमें cerebral hemisphere नहीं होता है.. जिसकी वजह से वो किसी भी चींज को याद नहीं रख पाते है… अब जब उन्हें कुछ याद ही नहीं रहता.. तो उन्हें क्या पता कि कौन उनका मालिक है.. और कौन उन्हें पाल रहा है…

इसी वजह से सांप को कभी पाला नहीं जाता है… क्यों कि ऐसे में उनके पलट के डसने के चांसेज ज्यादा होते है।

लेकिन अब सवाल ये उठता है कि जो लोग सांप को अपने साथ लिये घूमते है उनका क्या…

आपको बता दें… ऐसे लोग पहले ही सांप के जहरीले दांतों को तोड़ देते है.. जिसकी वजह से अगर सांप उनको ड़सता  भी है.. तो उसके जहर का असर उन पर नहीं होता है… और वो सांप को बिना किसी डर के आसानी से लिये घूमा करते है।

दोस्तों आपको ये जानकारी कैसी लगी, हमें जरुर बतायें। अगर आप इसका वीडियो देखना चाहते हैं, जिये गये लिंक पर क्लिक कर के देख सकते हैं।

सपने में सांप का दिखना हो सकता है खतरनाक, जाने कैसे? | सपने में सांप का दिखना हो सकता है खतरनाक, जाने कैसे? | By The Divine Tales | Facebook

धन और स्त्री में से किसे चुनना चाहिए

https://thedivinetales.com/%e0%a4%a7%e0%a4%a8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%81/

0 कमेंट
2

You may also like

एक टिप्पणी छोड़ें