सुबह उठते ही अपने हाथों की हथेली को देखना..

दोस्तों हमारे शास्त्रों में ऐसी कई बातें बतायी गई है, जिसे अपनाकर आप अपने जीवन को बहुत आसान कर सकते है.. उन्हीं में से एक है, सुबह उठते ही अपने हाथों की हथेली को देखना.. है न बेहद सरल चीज.. आपको बता दें ये करना जितना आसान है… उससे कई गुना ज्यादा इसके फायदे हैं..
मान्यता है की सुबह उठते ही हमें सबसे पहले अपने हाथों की हथेली को देखना चाहिए.. दरअसल, हमारे सनातन धर्म के अनुसार हमारी हथेली में भगवान वास करते है… शास्त्रों की माने तो हमारी हथेली के आगे वाले भाग में देवी लक्ष्मी का वास होता है.. वही बीच वाले भाग में देवी सरस्वती और मूल भाग में विष्णु जी निवास करते हैं.. इसलिए सुबह उठते ही अपनी हथेली देखना शुभ होता है।
साथ ही जो लोग रोज ऐसा करते है उन्हें सभी देवी- देवताओं का आशीर्वाद और कृपा प्राप्त होती है.. जिसकी वजह से उन्हें जीवन में हमेशा मान- सम्मान मिलता है.. इतना ही नही छोटी- मोटी समस्याएं तो अपने आप ही खतम हो जाती है।
हाथों की हथेलियों को देखते हुए अगर आप.. कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्र.. इस मंत्र को भी बोल दें.. तो ये आप के लिए सोने पे सुहागा वाली बात हो जायेगी… क्यों कि ऐसा करने से आप अपने भाग्य के सारे दरवाजे खोल देते हैं।
अब आपको इससे जुड़ी कुछ और बातें बतातें हैं…
कहते है सुबह- सुबह हाथों की हथेलियों को देखने से आपके दिन की शुरुआत तो अच्छी होती ही है.. साथ ही आपका पूरा दिन भी अच्छा बीतता है.. इतना ही नहीं ऐसा करने से मन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है… जिसकी वजह से आपके मन में अच्छे विचार आते है.. और आप अपने और दूसरों के बारे में अच्छा सोच पाते हैं… और तो और आपके काम करने की क्षमता भी बढ़ती है.. साथ ही आपको आलस से भी छुटकारा मिल जाता है… जीवन में धन, स्वास्थय और करियर से जुड़ी परेशानियां भी अपने आप ही दूर हो जायेंगी
वैसे अपने हाथों को देखना इसलिए भी अच्छा कहा गया है कि क्यों की सब कुछ हमारे कर्मों से ही जुड़ा होता है… यानि की हम जीवन में जो भी करते हैं, उसी के अनुसार हमें फल मिलता है.. ऐसे में कर्म अच्छे हो ये बहुत जरुरी होता है.. और अपने सारे कर्म हम अपने हाथों से ही करते हैं.. यानि की हमारे हाथों की हथेलियों में ही वो शक्ति है जिस से हम अपना भाग्य बदल सकते हैं।
दोस्तों क्या आप जानते है हाथों की हथेली के साथ-साथ आपके हाथों के नाखून भी बहुत से राज छुपायें हुए है.. जो आपकी हेल्थ से लेकर कामयाबी तक के बारे में बहुत कुछ कहते हैं.. पर सोचने वाली बात है कि वो राज क्या हैं…
बता दें, नाखून में बना होने वाला ये चांद हमारे स्वास्थ्य को लेकर कई तरह के इशारे देता है…. अगर नाखून में बना आधा चांद सफेद और साफ है तो समझ जाइए कि आप बिल्कुल ठीक और स्वस्थ हैं।
आमतौर पर अंगूठे पर बना चांद बिल्कुल साफ दिखाई देता है.. जबकि बाकी उंगलियों पर ये हल्का, बहुत हल्का या फिर न के बराबर दिखाई देता है.. ये चांद आपके हाथों की जितनी ज्यादा उंगलियों पर दिखाई देगा मतलब समझिए आप उतना स्वस्थ है…. नाखून पर दिखाई देने वाले ऐसे आधे चांद को लुनुला कहा जाता है।
जिन लोगों के नाखून में ये लुनुला बिल्कुल नहीं दिखाई देता है उनके लिए ये एक चिंता का कारण हो सकता है.. दरअसल, आपके शरीर में खून की कमी की वजह से लुनुला नहीं दिखाई देता… इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति के नाखून में दिखने वाला लुनुला सफेद के बजाए पीला या नीला दिखे तो मतलब वो डायबिटीज का भी शिकार हो सकता है।
इतना ही नहीं, कई लोगों में लुनुला का रंग लाल पाया जाता है… ऐसे लोगों को हृदय से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं… लुनुला के बारे में आपको इतना समझना होगा कि अगर ये सफेद रंग का है तो ठीक है… इसके अलावा ये आपके नाखून में नहीं है या फिर सफेद के अलावा किसी और रंग का है तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।
वहीं दोस्तों अगर आपके लंबे नाखून हैं और इस पर आधा चांद बना हुआ है तो यह आपके लिए अशुभ हो सकता है.. बड़े नाखून पर आधा चांद का मतलब होता है कि आपको सिर-दर्द. गला, सीना आदि में तकलीफ हो सकती है।
कहा जाता है कि अगर आपकी बीच वाली उंगली पर चांद का निशान है तो उसका मतलब होता है कि कोई आपसे गुपचुप तरीके से दुश्मनी लेने वाला है… बताया जाता है कि जब उंगली पर ऐसा निशान बने तो शख्स को उस वक्त हर काम सोच-समझकर करना चाहिए।
वहीं अगर अनामिका उंगली यानी छोटी उंगली के पास वाली उंगली पर सफेद निशान है तो यह आपके लिए काफी सौभाग्यशाली है। इसका मतलब होता है कि आपको सम्मान मिलने वाला है… आपके यश और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होनेवाली है.. वहीं अगर काला निशान है तो आपके सम्मान में कमी आ सकती है।
इसके साथ ही अगर अगर सफेद निशान सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठा उंगली पर है तो आपका व्यापार और नौकरी में तरक्की होनेवाली है। साथ ही आपको विज्ञान में भी सफलता मिलने वाली है। अगर कोई काला निशान है तो आपका रास्ता परेशानी भरा हो सकता है।
तो दोस्तों आपको ये जानकारी कैसी हमें जरुर बतायें। अगर आप इसका वीडियो देखना चाहते हैं तो दिये गये लिंक पर क्लिक कर के देख सकते हैं।